संयुक्ता भाटिया ने पौधा लगा कर किया जागरूक 

लखनऊ। वन विभाग की लखनऊ वन रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी शिवाकान्त शर्मा के निर्देशन में डिप्टी रेंजर लईक अहमद वन दरोगा अमित सिंह वन रक्षक दीपक कनौजिया ने बुद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महापौर संयुक्ता भाटिया से तिकोमा का पौधा रोपित कराया। महापौर ने उपस्थित लोगों से अधिक -अधिक पौधा रोपण करने व रोपित पौधों की रक्षा करने की अपील की। इस मौके पर नगर आयुक्त ,जोनल अधिकारी जोन 6,रामशंकर राजपूत महामंत्री अवध क्षेत्र भाजपा,पार्यावरण प्रेमी महेश साहू, बुद्धेश्वर उधोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल रस्तोगी, उपाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह, वन दरोगा कमलेश कुमार सिंह,सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।