राज्य मंत्री सुनील भराला का सोनभद आगमन पर गर्मजोशी के साथ स्वागत

 sachin kumar gupta 

सोनभद्र। सोनभद पहुंचे श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष व प्रदेश के राज्य मंत्री सुनील भराला का जनपद आगमन पर शुक्रवार को जनपद मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर  गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 

इस दौरान राज्य मंत्री  श्री भराला ने भाजपा पदाधिकारियों से पार्टी को और मजबूत करने का आवाहन किया उन्होंने कहा कि जिस तरह से जिला पंचायत अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव में पार्टी की जीत हुई है उसी तरह से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित कराएं स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता यमुनापार भाजपा प्रभारी ओंकार केसरी सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत विनोद पटेल वरुण त्रिपाठी दिलीप चौबे समेत अन्य लोग उपस्थित रहे इसके बाद श्री सुनील भराला नगर पंचायत पिपरी में आयोजित लोकमान्य गंगाधर तिलक जयंती के मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए जहां पर उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया।