मशरूम उत्पादन के जरिए लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में जुटे बी लाल चौधरी

 अलीगंज में 9 तारीख से लगेगी कार्यशाला                                                                                                                         लखनऊ। अगर आप आत्मनिर्भर बनकर अपने जीवन मैं सफलता पाना चाहते हैं तो मशरूम का उत्पादन एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस को सच साबित करने के लिए मशरूम प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी बरसाती लाल चौधरी पूरी जी जान से जुटे हैं। वह कई कार्यशाला आयोजित करते सैकड़ों लोगों को आत्मनिर्भर बना चुके हैं । अलीगंज स्थित मशरूम प्रयोगशाला में आगामी 9 अगस्त को एक और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।जिसमें मात्र 50रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। 

           

 मशरूम प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी बी लाल चौधरी  ने बताया कि विदेशों में या एक बेहद लोकप्रिय खाद्य पदार्थ है जिससे लोग विभिन्न तरीकों से बना कर इसे खाते हैं। बीते कई सालों में ये भारत में भी बेहद लोकप्रिय हो गया है का उत्पादन कर लोग एक अच्छा व्यवसाय कर सकते हैं। प्रदेश सरकार भी इसके उत्पादन में लोगों को सहयोग कर रही है। बस थोड़ी सी लागत और मेहनत करके आप एक अच्छी कमाई कर सकते हैं प्रशिक्षण शिविर में इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर लोगों को जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही उन्हें मशरूम के बीजों के साथ ही इसे तैयार करने के सामान भी उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके साथ ही इसकी बिक्री और किसानों से भी जोड़ने का कार्य किया जाता है। इसका व्यवसाय अब धीरे-धीरे एक बड़ा रूप ले रहा है और काफी लोग इससे जुड़ रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर में 6 दिन का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाता है। जिसमें रोज करीब 2 से ढाई घंटे की बीच लोगों को इसे तैयार करने का तरीका सिखाया जाता है।