क्षुल्लक दीक्षा संपन्न

लखनऊ। सआदतगंज स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में ब्रह्मचारिणी दीदी की क्षुल्लक दीक्षा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सकुशल संपन्न हुई।

प.पूज्य आचार्य श्री विशद सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से आज परम पूज्य क्षुल्लक रत्न श्री 105 विगुण सागर महाराज जी के हाथो से उनके ग्रहस्थ जीवन की मां व ब्रह्मचारिणी कपूरीबाई निवासी शिरसोद ग्राम जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश की आज क्षुल्लक दीक्षा समपन्न हुई। जिसके उपरांत उनके गृहस्थ जीवन के नाम का परिवर्तन करते हुए उन्हें क्षु.105 विलीन भारती माता जी के नाम से भक्तों ने मंदिर में जय जयकारा लगाया।