आगामी चुनाव में प्रदेश में भारी बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार-कृष्ण मुरारी

सचिन कुमार गुप्ता 

सोनभद्र | भाजपा सोनभद्र नगर मण्डल के कार्यसमिति की आवश्यक बैठक भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष बलराम सोनी के अध्यक्षता में नगर के रामलीला मैदान के हॉल में सफलता पुर्वक सम्पन्न हुई


नगर मण्डल कार्यसमिति के बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आये कृष्णमुरारी गुप्ता ने कार्यसमिति में आये अपेक्षित भाजपा कार्यकर्ताओं का प्राप्त सूची से वृत्त निवेदन लिया और उसके उपरान्त सम्बोधन में संगठनात्मक संरचना व कार्ययोजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी जी की सरकार प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में जनहित में वो सभी कार्य कर रही जिससे प्रदेश के सभी तबके के लोगों भला व बहुत उन्नति-विकास हो रहा है|  

और इसी कारण प्रदेश के सभी आम जनमानस के आशीर्वाद व कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से पुन: और भी प्रचण्ड बहुमत से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है  और वहीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर मण्डल अध्यक्ष बलराम सोनी ने कहा कि भाजपा सरकार एकात्म मानववाद व अन्त्योदय के मंत्र से प्रेरित होकर आम जनमानस के हित में और राष्ट्र हित में कार्य कर रही है 
और नगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर के सभी सम्मानित कार्यकर्ताजन अपने कमर को कस लें और अपने बूथों को पहले से और भी मजबूत व अभेद्य बना लें 
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, पुर्व नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल, पुर्व नगर अध्यक्ष प्रकाश केशरी  उपस्थित रहें, और अपने सम्बोधन से विशिष्ट अतिथियों ने भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया 
और नगर पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रमुख व प्रभारी,मनोनीत  सभासद, सभासद व कार्यसमिति के सदस्य के रूप में रविन्द्र केशरी, विष्णु पासवान, अनुपम तिवारी,विजय केशरी,संदीप सिंह चंदेल,बिनोद सोनी,प्रकाश श्रीवास्तव,अभिषेक श्रीवास्तव,धर्मवीर त्यागी, धीरेन्द्र पांडेय, देवेन्द्र सिंह, राहुल शर्मा,सत्यम सोनी, अभिषेक गुप्ता, सरोज केशरी,अंशु अग्रहरि,प्रमिला तिवारी, अनामिका राय, आनन्द चौरसिया, और भी कई महत्वपूर्ण कार्यकर्ता जन उपस्थित रहें